कहरा: बसनही थाना क्षेत्र के ननौति गांव में नदी में डूबकर 4 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना बसनही थाना क्षेत्र के ननौति गांव का है। जहां नदी में स्नान के दौरान चार वर्षीय ऋषभ कुमार की डूबने से मौत हो गया। जिसकी सूचना बसनही थाना को दिया गया। पुलिस घटनास्थल पहुंच कर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर अग्रतर कार्रवाई में जुट गया।