उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मसूरी इलाके स्थित नाहल गांव में बुधवार को नेहा बोरा पहुंची। नेहा बोरा ने जंतर-मंतर पर चले छात्र आंदोलन के दौरान 23 दिनों तक उपवास किया था। उन्होंने आंदोलन के शुरुआती दिनों से ही प्रदर्शनकारियों के खाने पीने का ख्याल रखने वाले मोहम्मद जुनैद खान से मुलाकात की। जुनैद खान की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, जुनैद ने 36 दिनों तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए खाना-पानी जुटाया था। दरअसल कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन 6 जून से शुरू हुआ और 25 जुलाई तक चला था। इस दौरान सीजेपी के अभिजीत दीपके भी कहते थे कि जुनैद भाई नहीं रहें तो हमलोगों को खाना-पानी कौन देगा। हालांक, पुलिस की गिरफ्त में फंसने के बाद से सीजेपी नेताओं के हालचाल न लेने की बात सामने आई थी। अब नेहा बोरा ने उनके घर पहुंच कर एकजुटता का संदेश दिया है।
#NehaBora #MohammadJunaidKhan #CJPProtest #JantarMantarProtest #StudentProtest NEETProtest
Korba, Korba | Jul 30, 2026