जमुई: मलयपुर में लकड़ी काटने के दौरान कुल्हाड़ी से युवक के पैर की चार उंगली कटी, सदर अस्पताल से युवक को किया गया पटना रेफर
Jamui, Jamui | Mar 10, 2024 जमुई जिले के मलयपुर में रविवार को लकड़ी काटने के दौरान कुल्हाड़ी मतलू रावत के पुत्र नीतीश कुमार के पैर पर लग गई।जिससे पैर की चार उंगली कट गई और युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को परिजन के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने युवक को पटना रेफर कर दिया।