गोंडा: सफाई के बाद गंदगी फैलाने वाले दुकानदार पर नगर पालिका परिषद गोण्डा ने लगाया ₹5000 का जुर्माना
Gonda, Gonda | Jan 21, 2025 गोंडा नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार वार्डों की साफ सफाई कराई जा रही है ताकि स्वच्छ गोंडा और सुंदर गोंडा बना रहे लेकिन कहीं ना कहीं लापरवाहियों के चलते वार्डों में दुकानदारों द्वारा गंदगी फैलाई जाती है।जिसके चलते आज मंगलवार शाम 7 बजे नगर पालिका परिषद गोंडा द्वारा मालवीय नगर वार्ड में सफाई के उपरांत दुकानदार मोहम्मद सारिफ द्वारा गंदगी फैलाने पर जुर्माना हुआ ।