महोबा: खरेला थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25-25 हजार के दो इनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार
Mahoba, Mahoba | May 4, 2026 महोबा पुलिस ने खरेला थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में हुए हत्या कांड का खुलासा करते हुए दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के नेतृत्व में स्वाट, सर्विलांस और थाना खरेला की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा। इनके पास से अवैध तमंचा, कारतूस और डंडा बरामद हुआ है।