कोल: खैर बाईपास पर पेंटिंग करते समय ऊंचाई से गिरकर पेंटर की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Mar 6, 2024 थाना लोधा के खैर बाईपास पर पेंटिंग करते समय ऊंचाई से एक पेंटर अचानक नीचे गिर गया जिसके बाद पेंटर की मौत हो गई। मंगलवार को राजकुमार खैर बाईपास के एक निजी स्कूल में पेंटिंग का काम कर रहे थे तभी अचानक वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़े जिसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।