डौण्डीलोहारा: ग्राम पंचायत अण्डी में किया गया पौधारोपण
जिला प्रशासन के आह्वान पर चलाए जा रहे वृहद वृक्षारोपण महाअभियान के तहत ग्राम पंचायत अण्डी में पंचायत परिसर सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरियाली का विस्तार करना तथा लोगों में प्रकृति के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।