हनुमानगढ़: जंक्शन में अबोहर सड़क मार्ग पर पुलिस ने 109 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा के निर्देशन में पुलिस ने अबोहर सड़क मार्ग पर 109 ग्राम हेरोइन चिटा नशा सहित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ जंक्शन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरदेव सिंह उर्फ बाबू निवासी हनुमानगढ़ जंक्शन के रूप में हुई है।