सागर: कार्य में लापरवाही पर कई पंचायत सचिवों पर जुर्माना, कलेक्टर ने तीन दिन में राशि जमा करने के दिए निर्देश
Sagar, Sagar | Sep 28, 2025 कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट संदीप जी.आर. ने कार्यों में लापरवाही और समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण न करने पर जिले की विभिन्न जनपद पंचायतों के कई ग्राम पंचायत सचिवों पर जुर्माना लगाया है।जारी आदेश में जनपद पंचायत बंडा, जैसीनगर, केसली, रहली, देवरी, मालथौन और शाहगढ़ की कई ग्राम पंचायतों के सचिव शामिल हैं।