शिवपुरी नगर: RTO बैरियर झड़प मामला: बिलखती माँ ने लगाई न्याय की गुहार, कहा- 'साहब! मेरा बेटा बेकसूर है'
शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरटीओ बैरियर सिकंदरा पर हुई झड़प के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। ग्राम अवास की एक महिला ने अपने परिवार के साथ आज शुक्रवार की दोपहर ढेड़ बजे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को शिकायती पत्र सौंपकर अपने निर्दोष बेटे को झूठी एफआईआर में फंसाने और उसे अवैध हिरासत में रखने का गंभीर आरोप लगाया है।