हिंदूवादी नेता मोहन चौहान पर रिटायर्ड महिला डिप्टी जेलर सहित अन्य लोगों से पैसे हड़पने का आरोप लगा है। आरोप है कि मोहन चौहान ने लोगों से तरह-तरह के नाम पर पैसे लिए और फिर वापस नहीं दिए हैं। उक्त मामले की शिकायत लेकर रिटायर्ड डिप्टी जेलर महिला सहित तीन लोग शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे हैं।