टिहरी: टिहरी झील में सुरक्षा लापरवाही पर डीएम का सख्त रवैया, बोटिंग प्वाइंट पर जांच
टिहरी झील के कोटी कॉलोनी बोटिंग प्वाइंट पर सुरक्षा उपकरणों की कमी और भुगतान व्यवस्था में गड़बड़ी सामने आने पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने सख्त कदम उठाए। अग्नि सुरक्षा उपकरण व सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश के साथ नियम तोड़ने वालों के लाइसेंस रद्द करने का आदेश भी जारी किया गया। उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जांच समिति भी गठित की गई है।