हिमाचल की खूबसूरत वादियों में कचरे का अंबार, मैकलोडगंज का वीडियो वायरल
हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज में पर्यटन स्थलों पर फैली गंदगी ने पर्यटकों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पहाड़ी रास्तों के किनारे प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और फेंके गए कपड़े बिखरे नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। यूजर्स का कहना है कि हिमाचल की तुलना स्विट्जरलैंड से करने से पहले हमें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। लोगों ने कचरा फैलाने वालों पर भारी जुर्माना लगाने और पर्यटन स्थलों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है।