शिवपुरी नगर: सरकारी नीतियों से अन्नदाता बेहाल: शिवपुरी में किसान संघ के पदाधिकारी बरसे, आंदोलन की चेतावनी
शिवपुरी शहर के शगुन वाटिका में भारतीय किसान संघ द्वारा आज शुक्रवार की दोपहर 2 बजे आयोजित संभागीय पत्रकार वार्ता में किसानों से जुड़े गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। संभागीय अध्यक्ष कल्याण यादव ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि गेहूं खरीदी की तारीख बार-बार बढ़ाए जाने से किसानों में भारी रोष है और उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।