रामपुर: कलेक्ट्रेट में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन किया गया
Rampur, Rampur | May 26, 2026 मंगलवार को सुबह 11 बजे जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई। समीक्षा के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी ने बताया कि डीबीटी पेंडेंसी निस्तारण, छात्र सत्यापन और प्रमोटेड छात्रों के सत्यापन में जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है।