विदिशा के ग्राम हतियाखेड़ा में ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर 1 बजे जनसुनवाई में पहुंचकर करीब 100 साल पुराने हनुमान मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के दबंग व्यक्ति ने मंदिर की जमीन पर कब्जा कर लिया है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि पहले भी तहसीलदार को आवेदन देकर जांच कराई गई ।