नैनीताल घूमने आए गुजरात के एक पर्यटक के साथ मंगलवार को चारखेत क्षेत्र स्थित फन पार्क में हादसा हो गया। गो-कार्ट चलाते समय वाहन अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया,जिससे एक पर्यटक घायल हो गया।जिसे बीडी पांडे अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद (गुजरात) निवासी अमित अपनी पत्नी और बेटी के साथ नैनीताल घूमने आए थे।तीनों फन पार्क में