कटनी नगर: पट्टे की ढाई एकड़ भूमि पर दबंग का कब्जा, पीड़ित परिवार ने एसपी और कलेक्टर कार्यालय में लगाई गुहार
स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत छपरा का एक परिवार आज मंगलवार दोपहर 1:30 मिनट पर कलेक्टर और एसपी कार्यालय शिकायत करने पहुँचा था था जहां पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके पट्टे की भूमि पर गाँव के दबंग गुरुदत्त मौर्य के द्वारा कब्जा जमाया जा रहा और खेत मे लगी फसल भी उंसके द्वारा काट ली गई। विरोध करने पर उन्हें धमकी मिल रही। रामचरण चौधरी परिवार सहित शिकायत करने पहुँचा था।