अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर निकली जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर वन मंडल हरदा द्वारा शहर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को जिला वन मंडल अधिकारी श्रीमती ज्योति मुड़िया, श्री राकेश लहरी एवं ब्लॉक समन्वयक खेल विभाग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली वन मंडल परिक्षेत्र हंडिया खंडवा बायपास से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर होते हुए, यातायात थाने, जिला पंचायत, मंडी चौक, नेहरू स्टेडियम से सनफ्लावर स्कूल होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होकर वन विभाग पर समाप्त हुई। रैली में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए "बाघ की रक्षा कौन करेगा? हम करेंगे, हम करेंगे" तथा "हम सबका एक ही नारा, पर्यावरण संरक्षण करना" जैसे जागरूकता नारों के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर खेल ओर युवा कल्याण विभाग एवं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के लगभग 200 छात्र-छात्राओं, यातायात थाने से ट्रैफिक प्रधान आरक्षक श्री महेश शर्मा, श्री राजेश काजले, वन विभाग का कर्मचारियों ने रैली में सहभागिता कर बाघों के संरक्षण, जैव विविधता एवं पर्यावरण संतुलन के महत्व के प्रति आमजन को जागरूक किया। रैली का उद्देश्य लोगों में वन्यजीवों की सुरक्षा तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।
Jansampark Madhya Pradesh Department of Forest, Madhya Pradesh
#InternationalTigerDay #WildlifeConservation #ForestDepartment #SaveTiger #Harda #हरदा
1 views | Harda, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026