सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 18 पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प
जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और विशेष अवसरों पर पौधारोपण की परंपरा निभा रहा संगठन
दैनिक अनोखा तीर, हरदा। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा रविवार शाम तवा कॉलोनी स्थित देवी मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित एवं दीपक जोशी के मंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके बाद समाजजनों ने आम, जामुन, बिल्व, नीम और बरगद सहित कुल 18 पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि प्रतिवर्ष वर्षाकाल के प्रारंभ में समाज के सदस्यों के जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ एवं अन्य विशेष अवसरों को यादगार बनाने के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण करना भी प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने जानकारी दी कि संगठन के उपाध्यक्ष संदीप स्वामी ने इस अभियान के लिए 11 पौधे भेंट किए।
संगठन के संयोजक नितेश बादर ने उपस्थित समाजजनों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी बेहद आवश्यक है और प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान से जुड़ना चाहिए।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि योगमाया शर्मा, संगठन के संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला, उपाध्यक्ष रोहित तिवारी एवं संदीप स्वामी, पौधारोपण प्रभारी दीपक शुक्ला, प्रतीक शर्मा, महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया, सचिव अदिति गुरु, अश्लेषा शुक्ला, पूजा राजवैद्य, पूजा शुक्ला, कुमकुम पाराशर, कल्पना काशिव, पंडित रूपेश तिवारी, विजय शर्मा, युवा इकाई कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप मंडलोई, प्रशांत शर्मा, गोपाल शुक्ला, अरुण तिवारी, शशिभूषण जोशी, प्रहर्ष डाले, मनीष व्यास, वैकुण्ठ शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, विनोद मलतारे सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प दोहराया।
Harda, Harda | Jul 26, 2026