गुमला: पढ़ाई छोड़ने पर परिजनों की डांट से आहत किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Gumla, Gumla | May 30, 2026 सिसई प्रखंड के पुसो थाना क्षेत्र अंतर्गत बोन्डो गांव निवासी 14 वर्षीय अनीश उरांव ने शुक्रवार की शाम अपने घर में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।जानकारी के अनुसार अनीश ने पढ़ाई-लिखाई छोड़ दी थी और अधिकांश समय घर पर ही रहता था। इसी बात को लेकर परिजन उसे अक्सर डांट-फटकार लगाते थे।शुक्रवार को भी वह घर पर ही था। कारणों का पता नहीं चल पाया है।