बीना: भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला, पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार को किया गिरफ्तार
Bina, Sagar | Mar 13, 2024 भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत 16 वर्षीय किशोरी जो फरवरी के महीने में लापता हो गई थी और पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर 363 के तहत मामला दर्ज किया था। करीब 3 दिन बाद किशोरी वापस आ गई। किशोरी ने पुलिस को बताया था कि आरोपी रिश्तेदार बेहला फुसलाकर कर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस को आरोपी रिश्तेदार को बांदरी से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।