बीना: झांसी रेलवे फाटक के पास चलती ट्रेन से गिरने से 40 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत, जीआरपी ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | Mar 13, 2024 40 वर्षीय नरेंद्र सिंह पिता प्रभात सिंह निवासी ग्राम देहरी जो मंगलवार को बागेश्वर धाम जाने की कहकर निकले थे और रात में झांसी रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी पहुंच गई और रात में शव को सिविल अस्पताल के मर्चुरी रूम में रखवाया। वही आज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।