बीना: पुरानी रंजिश के चलते 2 नंबर स्कूल लाल चर्च के पास व्यक्ति को मारी गई गोली, गंभीर हालत में ज़िला अस्पताल किया गया रेफर
Bina, Sagar | Mar 13, 2024 जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत दो नंबर स्कूल लाल चर्च के पास 46 वर्षीय व्यक्ति जो इंदौर जाने के लिए बीना रेलवे स्टेशन रात में जा रहा था, जहां पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने गोली मार दी, जिसको रात में परिजनों ने गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर वीरेंद्र ठाकुर ने घायल को सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।