बीना: नानक वार्ड पार्षद के आमरण अनशन का मामला, सीएमओ के लिखित आश्वासन के बाद अनशन हुआ खत्म
Bina, Sagar | Mar 12, 2024 नाराज वार्ड पार्षद बीडी रजक नगर पालिका के बाहर आमरण अनशन पर बैठे थे, उनका कहना था की नगर पालिका अधिकारी पार्षदों के सुझाव के बगैर निर्णय लेते हैं और नानक वार्ड में कई काम पड़े हैं,जिनको शुरू नहीं किया गया। अनशन पर बैठे परिषद से मिलने विधायक निर्मला सप्रे पहुंची और उनकी मांगों का समर्थन किया। वहीं सीएमओ के लिखित आश्वासन के बाद पार्षद ने अनशन खत्म किया