नुआंव: दरौली में कलम क्रांति एजुकेशन फाउंडेशन का मनाया गया 9वां स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह
Nuaon, Kaimur | Aug 15, 2024 गुरुवार की दोपहर प्रखंड क्षेत्र के दरौली में कलम क्रांति एजुकेशन फाउंडेशन का 9वां स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कलम क्रांति एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा पूर्व में कराया गया प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।