घोरावल: सोनभद्र में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट, तीर कमान और बलुआ से किया गया हमला, हमले का वीडियो वायरल
सोनभद्र जिले में जुगैल थाना क्षेत्र के कुरर्छा ग्राम पंचायत में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई है इस दौरान पत्थर बाजी, तीर कमान और बलुआ से हमला किया गया हमले का वीडियो शुक्रवार शाम 5 बजे वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया झड़प में घायल सर्वेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विपक्षी उनके खेत से सटे हिस्से में घास फूस और कूड़ा फेंक रहे थे