सिरदला: गुप्त सूचना पर सिरदला पुलिस ने चपरी गांव से बाल्टी में छिपाकर रखी 37 लीटर महुआ शराब बरामद की
Sirdala, Nawada | Jun 12, 2026 शुक्रवार थाना क्षेत्र के चपरी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी में 37 लीटर शराब बरामद की।अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि सुरेंद्र पासवान,पिता महावीर पासवान के घर की तलाशी के दौरान बाल्टी में छिपाकर रखी,शराब मिली। बरामद शराब को जब्त कर थाना लाया गया, मामले में मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है,