हनुमानगढ़ में शहरी सेवा शिविर का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण, लाभार्थियों को सौंपे पट्टे व प्रमाण पत्र
संगरिया की आवाज़।
हनुमानगढ राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित 'शहरी सेवा शिविर-2026' अभियान के तहत मंगलवार को हनुमानगढ़ टाउन स्थित नगर परिषद कार्यालय में आयोजित शिविर का जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की स्टॉलों का अवलोकन कर अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शिविर में पट्टा वितरण, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, नामांतरण सहित विभिन्न प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव, नगर परिषद आयुक्त श्री सुरेंद्र यादव, जनप्रतिनिधि श्री नितिन बंसल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को पट्टे, प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए।
जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देते हुए एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाए।
इस अवसर पर श्री नितिन बंसल ने कहा कि शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरलता से मिल रहा है तथा वर्षों से लंबित प्रकरणों का भी मौके पर समाधान हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि शहरी सेवा शिविर-2026 अभियान 15 जुलाई तक संचालित रहेगा। नगर परिषद प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शिविरों में पहुंचकर अपनी लंबित समस्याओं का समाधान करवाते हुए उपलब्ध सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाएं।
संगरिया की आवाज़
District Collector & Magistrate - Hanumangarh Government of Rajasthan Bhajanlal Sharma
___,