गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू की ओर से गौ धन को फल-सब्जियां रूपी प्रसाद वितरित, दानी सज्जनों के सहयोग से लगातार जारी है सेवा अभियान
कुल्लू। गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू की ओर से गौ धन की सेवा के लिए लगातार अभियान जारी है। इसी कड़ी में गौ धन को फल-सब्जियां यानी प्रसाद दिया गया। गौ सेवा रक्षा दल की टीम दिन-रात गौ धन की सेवा, उपचार और देखभाल में जुटी हुई है।
इस सेवा अभियान को सफल बनाने में दानी सज्जनों, गौ भक्तों और गौ सेवकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। सभी के सहयोग से गौ धन के लिए फल-सब्जियां, चारा और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। टीम का प्रयास है कि गौ धन को समय पर भोजन मिले और बीमार व घायल गौवंश को उचित उपचार एवं देखभाल मिल सके।
गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के अध्यक्ष श्री शेरा नेगी ने सभी दानी सज्जनों, गौ भक्तों और गौ सेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और सेवा भावना से यह अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सभी से अपील की कि गौ धन की सेवा के इस पुनीत कार्य में इसी तरह अपना सहयोग बनाए रखें।
सेवा अभियान में योगदान देने वाले गौ सेवक:
कृष्ण नेगी, छापे राम नेगी, राहुल ठाकुर, सतीश राणा, अजय शर्मा, कमलेश ठाकुर, टिकम राम, राम राज महंत, भूपेंद्र ठाकुर, सचिन सूद, चन्द्र ठाकुर, बेली राम, तरुण कुमार, तुलसी देवी, चन्द्रा महंत, पूर्ण चंद, पिंकू भंडारी, हुक्म राम, अमर भंडारी, अमर ठाकुर, अजय, अमन, बोनी, सोनी, भूपेंद्र नेगी, प्रदीप ठाकुर, कर्म सिंह, सुमन सूद, कातु, हरीश नेगी, विपिन ठाकुर, आशु, भवानी दत्त, आलू, खूब राम, किशन सिंह, मन्नत नेगी, सोनाली नेगी, विपिन शर्मा, नीटू राम, विनय सूद, संजय कुमार, प्रतीक्षा ठाकुर, योग राज, चुनी महंत, गुलाब बिष्ट, रोहित बिष्ट और गिरी राज बिष्ट सहित समस्त गौ सेवकों का विशेष आभार।
गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू का संदेश: आइए, गौ धन की सेवा और रक्षा के इस अभियान में अपना योगदान दें। आपका छोटा-सा सहयोग भी बेजुबान गौवंश के लिए बड़ा सहारा बन सकता है।
🙏 गौ सेवा ही सच्ची सेवा है। 🙏
Shera negi
Kullu, Kullu | Oct 22, 2026