भदोही: सुरियावां थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान हुई मौत
ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग पर सदौपुर मोड़ के पास बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सदौपुर गांव निवासी अरुण कुमार शुक्ला उर्फ सोना (45) पुत्र स्व. रामशृंगार शुक्ला के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।