भदोही: गंगारामपुर में कांग्रेस द्वारा संविधान बचाओ सम्मेलन का किया गया आयोजन, सैकड़ों लोगों ने लिया भाग
जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में अभोली ब्लॉक के गंगारामपुर में "संविधान बचाओ सम्मेलन" का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान को कमजोर कर रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता इसके संरक्षण हेतु संकल्पित हैं।