भदोही: सुरियावां के कुसौली कमरे में पंखे से लटका मिला युवक का शव, गांव में मची सनसनी
भदोही के सुरियावां क्षेत्र के कुसौली गांव में शनिवार सुबह 22 वर्षीय किशन का शव उसके घर में पंखे से लटका मिला। शुक्रवार रात भोजन के बाद वह अपने कमरे में सो गया था। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर स्वजन को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर किशन का शव नीचे उतारा और कब्जे में लिया। युवक ने गमछे के सहारे आत्महत्या की थी।