भदोही: सुरियावां के घोरहा में छत से गिरकर वृद्ध की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सुरियावां के घोरहा गांव में 58 वर्षीय लखंदर सिंह की छत से गिरकर मौत हो गई। वे गर्मी के कारण छत पर सोते थे। मंगलवार रात लघुशंका के लिए उठे और संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गए। सुबह जब वे नहीं दिखे तो पत्नी और बहू ने खोजबीन की। वे पास के खेत में मृत अवस्था में मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।