सिंघेश्वर: श्रावणी मेले से पहले बाबा सिंहेश्वरनाथ धाम की बदहाल व्यवस्था, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
श्रावणी मेला शुरू होने में सिर्फ दो दिन बाकी हैं, लेकिन बाबा सिंहेश्वरनाथ धाम की बदहाल व्यवस्था श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा रही है। एनएच-106 से मंदिर मार्ग तक जलजमाव, कीचड़ और गंदा पानी आवागमन में बाधा बन रहा है। लाखों कांवरियों के आने से पहले भी सड़क, नाला और पाइपलाइन की मरम्मत पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर सवाल उठ रहा है