मुशहरी: सोशल मीडिया पर महिला कार्यकर्ता से अभद्रता, युवक के खिलाफ साइबर थाने में शिकायत
सोशल मीडिया पर एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता के विरुद्ध अश्लील टिप्पणी करने और उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर रील बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। भगवानपुर के रेवा रोड निवासी सामाजिक कार्यकर्ता स्मृति सिंह ने इस संबंध में साइबर थाने में लिखित शिकायत की है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। स्मृति सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से 'बाबू एनसी' नाम के एक फेसबुक