बीएचयू में नर्सिंग स्टाफ और मृतक नर्सिंग अफसर के परिवार का धरना जारी, शव का पोस्टमार्टम अभी तक नहीं हुआ
Sadar, Varanasi | Sep 17, 2024 बीएचयू में नर्सिंग अफसर खेम सिंह सैनी की मौत के बाद इमरजेंसी गेट के पास साथियों ने तस्वीर रखकर श्रद्धांजलि दी। इधर सोमवार की सुबह उनकी पत्नी रेशमा अपने डेढ़ साल के बेटे को लेकर पहुंची। मासूम बेटा पिता की तस्वीर के पास गिरे फूल को उठाकर रखता रहा। आज मंगल वार को भी सभी धरना दे रहे।