बड़ागांव धसान: बड़ागांव बस स्टैंड पर पति-पत्नी के बीच घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, बच्चे को लेकर हुआ विवाद, VIDEO वायरल
टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान के बस स्टैंड पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पति-पत्नी के बीच बच्चे को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी को ससुराल ले जाने आया था, लेकिन पत्नी ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। काफी देर तक चले विवाद के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया इसके बाद पति-पत्नी थाने पहुंच गए।