पीलीबंगा: पीलीबंगा मंडी में सट्टे के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पीलीबंगा मंडी क्षेत्र में पुलिस ने सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज बुधवार को बताया की 360 रुपए सट्टा रकम सहित आरोपी मौके से पकड़ा गया है। आरोपी के पहचान प्रेम कुमार निवासी 12 JRK भांभू वाली ढाणी के रूप में हुई है। ASI रामेश्वर लाल ने मय टीम मंडी पीलीबंगा में कार्रवाई की है। पीलीबंगा पुलिस मामले की जांच कर रही है।