मखदुमपुर: पटना-गया रेलखंड पर महिला व दिव्यांग कोच में सफर करते 8 यात्री गिरफ्तार
पटना-गया रेलखंड पर आरपीएफ ने अभियान चलाकर महिला व दिव्यांग कोच में अवैध यात्रा कर रहे 8 यात्रियों को शाजीवर रात्रि तक गिरफ्तार किया। इनमें 6 पुरुष महिला कोच और 2 दिव्यांग बोगी में थे। सभी पर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गया रेलवे कोर्ट भेजा गया है।