बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी और केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने जनगणना 2027 के अंतर्गत जनगणना पोर्टल पर स्वयं अपना फॉर्म भरकर स्व गणना की प्रक्रिया पूर्ण की। इस दौरान जिले के नागरिकों से भी स्व-गणना करने और जनगणना में अनिवार्य रूप से सहभागिता की अपील की गई।