बहराइच: गायघाट के पास पत्नी और 3 बच्चियों को नदी में फेंककर हत्या करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
बहराइच पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में पत्नी और तीन बच्चियों की हत्या के आरोपी अनिरुद्ध कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पत्नी सुमन और तीन बच्चियों नंदिनी, अंशिका और लाडो को शारदा नदी में फेंककर हत्या कर दी थी। अभियुक्त को गायघाट के पास मोतीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही एक अभियुक्त फरार चल रहा है।