फुलवारी: फुलवारी अंचल कार्यालय में आवेदन लिए जा रहे हैं, हड़ताल से कार्यवाही नहीं हो रही, मंत्री का दावा फेल
9 मार्च से करीब 1100 राजस्व अधिकारी और 11 फरवरी से 3500 कर्मचारी हड़ताल पर है। जिसके चलते अंचल कार्यालय में कामकाज पूरी तरह से ठप है। बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री व विभागीय मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दावा किया था कि अंचल कार्यालय में कामकाज हो रहा है। लेकिन यह तस्वीर हम आपको फुलवारी अंचल कार्यालय की दिखा रहे हैं जहां पर आवेदन तो लिए जा रहे हैं।