पटना ग्रामीण: मरीन ड्राइव पर धरने पर बैठे दुकानदारों पर पटना नगर निगम और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुकानदार फूट-फूट कर रोए
मरीन ड्राइव पर अपने स्टॉल्स को हटाए जाने से नाराज दुकानदार करीब 5 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं, लेकिन शुक्रवार की देर रात करीब 11:00 बजे पटना नगर निगम और पुलिस ने मरीन ड्राइव पहुंचकर धरने पर बैठे दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए उनके स्टाल को जबरन कब्जा कर लिया गया और जिस कैनोपी के नीचे बैठे हुए थे उसे भी पुलिस ने तोड़ दिया