पटना ग्रामीण: नीट छात्रा मामले में CM के बेटे का नाम लेने वाले पूर्व IPS अमिताभ दास के घर पर रेड, बिगड़ी तबीयत
पूर्व IPS अमिताभ दास के घर पर रेड करने के लिए पुलिस पहुंची। दरअसल अमिताभ दास पर रिटायरमेंट के बाद भी लेटर पैड पर राजकीय प्रतीक चिन्ह और IPS पदनाम के अवैध इस्तेमाल का आरोप है जो 2005 के प्रतीक अधिनियम के तहत दंडनीय है. पूर्व में अयोग्य करार देकर हटाए गए दास पर यौन शोषण और छेड़छाड़ जैसे संगीन आरोप भी लग चुके हैं।