नवाबगंज: गन्ना भुगतान और आवारा पशुओं को लेकर सपा का धरना, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार ने सरकार को घेरा
नवाबगंज क्षेत्र में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान और आवारा पशुओं की समस्या को लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर चौकी चौराहे पर महात्मा गांधी प्रतिमा के नीचे सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों की समस्याओं के