अतर्रा: बदौसा के पास बाइक फिसलने से 70 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
Atarra, Banda | May 1, 2026 बदौसा के पास एक बाइक फिसलने से पीछे बैठे 70 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के बेलगांव निवासी मातादीन (70) महुराई से बाइक से वापस अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान बदौसा के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह बाइक से गिर कर घायल हो गया