नवाबगंज: जहांगीराबाद कस्बे में घर के दरवाजे पर 440 वोल्ट की केबल लटकी, बिजली विभाग की लापरवाही से परिवार दहशत में
बाराबंकी के जहांगीराबाद कस्बे में एक घर के मुख्य दरवाजे के सामने 440 वोल्ट की हाई वोल्टेज बिजली की केबल काफी नीचे लटक रही है। बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण परिवार दहशत में है और बड़े हादसे का डर बना हुआ है।मकान मालिक ने गुरुवार करीब 9 बजे बताया यह केबल कई स्थानों से कटी और क्षतिग्रस्त है। इसमें स्पार्किंग होने का खतरा भी बना रहता है।