सुल्तानपुर: कुड़वार पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
कुड़वार पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी युवक की पहचान विकास सिंह उर्फ तेजा सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी ग्राम उत्मानपुर मजरे भगवानपुर थाना कुड़वार के रूप में हुई है। आरोपी युवक के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। उसे पुलिस टीम ने देवलपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया है।