कोंडागांव: CRPF कैंप के सामने चिखलपुटी में 2 साल की बच्ची खेलते वक्त छत से गिरी, गंभीर हालत में जिला अस्पताल से किया गया रेफर
कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित सीआरपीएफ कैंप के सामने आज शाम दो साल की बच्ची की छत से गिरने की हृदय विदारक खबर सामने आ रही है। सीआरपीएफ के जवान सतीश साहू की 2 साल की मासूम बच्ची शानवी साहू आज शाम अपने घर में खेलते वक्त अचानक छत से नीचे गिर गई जिसे उनके पिता सतीश साहू ने जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बच्ची की हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।